फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 1 अक्टूबर 26। शीतग्रह के बंद हो जाने के कारण कमेटी आलू की निकासी कराकर आलू भंडारण पर अनुदान भी देगी। जिला आलू एवं साक भाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को सकवाई स्थित मेसर्स आर०एस० इण्डस्ट्रीज एण्ड कोल्ड स्टोरेज का संचालन बन्द कर दिया गया था। चूंकि शीतगृह में जनपद के कृषकों का निजी आलू एवं आलू बीज भण्डारित है, वर्तमान समय को देखते हुए आलू की बुवाई लगभग प्रारम्भ होने वाली है। आलू की निकासी को ध्यान में रखते हुए कृषकों के हित में आलू की निकासी कराने हेतु निम्नानुसार कमेटी गठित की गई है।
जिसमें आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मोहम्मदाबाद, बैंक ऑफ इण्डिया, फर्रुखाबाद द्वारा अधिकृत अधिकारी एवं प्रभारी शीतगृह, उद्यान विभाग, फर्रुखाबाद को नामित किया गया है। जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराना है कि सम्बन्धित शीतगृह मेसर्स आर०एस० इण्डस्ट्रीज एण्ड कोल्ड स्टोरेज में भण्डारित आलू की तत्काल निकासी कर लें। इसके साथ ही साथ उद्यान विभाग द्वारा संचालित भामाशाह भाव स्थिरिता कोष योजना, शीतगृह में भण्डारित आलू भण्डार प्रभार पर 100 रुपए प्रति कुन्तल अनुदाय देय है। जिसमें समस्त आलू उत्पादक कृषक पंजीकरण कराकर सम्बन्धित दोनों योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

