फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 30 सितंबर 26। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर बैंक प्रबंधक एवं कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना मऊ दरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी अरुण कुमार गंगवार पुत्र स्व० श्री सतीश चन्द्र गंगवार की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे में हिमांशू वर्मा (मैनेजर) शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा फर्रुखाबाद द्वारा प्रबन्धक निर्देशक कार्यकारी अधिकारी, मुख्यालय मुम्बई स्टार हाउस C-5 जी ब्लाक बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स बांद्रा पूर्व मुम्बई, विकास व नितिन क्लर्क राजकपूर कर्मचारी बैंक ऑफ इण्डिया. शाखा चौक फर्रुखाबाद को आरोपी बनाया गया।
अरुण कुमार गंगवार ने दर्द कराई रिपोर्ट में कहा है प्रार्थी एवं उसकी पत्नी गीता ने संयुक्त बचत खाता 29/10/2012 को विपक्षी की शाखा में खुलवाया था। प्रार्थी की पत्नी गीता की मृत्यु 31/07/2023 को हो चुकी है प्रार्थी जिला जेल में निरुद्ध था। प्रार्थी के उक्त खाते से बिना प्रार्थी की बिना अनुमति विपक्षी के बैंक कर्मचारियों द्वारा रूपयों की निकासी की गई। प्रार्थी की अनुपस्थिति में विपक्षी के कर्मचारियों द्वारा षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी से 59 हजार 4/12/2023 को निकाल लिए गये।
प्रार्थी के उक्त खाते से किसी प्रकार से कई बार लेन देन हुआ जो कि प्रार्थी की अनुपस्थिति में हुआ। जिसकी प्रवष्टि विपक्षी के कर्मचारियों के द्वारा फर्जी तरीके से प्रार्थी की पासबुक में प्रविष्टि की गई। प्रार्थी की अनुपस्थिति में विपक्षी के बैंक कर्मचारियों द्वारा अपराधिक व्यक्तियों से मिलकर धोखाधड़ी जालसाजी करके षडयंत्र रचकर जो उक्त राशि की निकासी की गई। विपक्षी के बैंक कर्मचारियों द्वारा एक ही तिथि 1/05/25 की भिन्न भिन्न पासबुक में प्रवष्टि की गई जो कि धोखाधड़ी एवं जालसाजी के अंतर्गत आता है। प्रार्थी के साथ विपक्षी के बैंक कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी एवं जालसाजी करके प्रार्थी के खाते से लगभग 1,55,235.50 रूपये फर्जी तरीके से हड़प लिए है।

