नगर में धूमधाम से निकाली गई आदिनाथ भगवान की भव्य शोभा यात्रा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 सितंबर 26। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में धूमधाम से देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। आज गाजे-बाजे के हर्षोल्लास के साथ देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 11 बजे श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सधवाड़ा से हुआ। बैंड-बाजों की धार्मिक धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच रथ यात्रा मोहल्ला सधवाड़ा से होकर साहबगंज चौराहा तथा अंगूरीबाग होते हुए धारा नगरी स्थित जैन वाटिका पहुंची।

जैन वाटिका पहुंचने पर सर्व प्रथम भगवान श्री आदिनाथ जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे जैन वाटिका से पुनः रथ यात्रा अंगूरीबाग व साहबगंज चौराहा से होते हुए वापस सधवाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जहां भव्य आरती के साथ शोभायात्रा का धर्ममय समापन हुआ। रथ यात्रा में प्रमुख रूप से समाज सेवी मोहन अग्रवाल, श्रीमती मुदिता अग्रवाल, राहुल जैन, विक्रांत जैन, दिलीप जैन, दीपक जैन, अंकित जैन, ऋषभ शरण जैन, अंजलि जैन, अर्चना जैन, गूंजा जैन, सुशीला जैन, संध्या जैन आदि लोग शामिल रहे।

error: Content is protected !!