प्रभारी निरीक्षक की तैनाती: इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 29 सितंबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस लाइन के निरीक्षक बलराम मिश्रा की कोतवाली मोहम्मदाबाद में प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनाती की है। एसपी ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मलिक को लाइन हाजिर कर दिया है। मालूम हो कि प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को सीओ पद पर प्रोन्नत होने के कारण पुलिस लाइन भेजे जाने के बाद इंस्पेक्टर श्री मलिक को चार्ज मिला था। अभी तक यह उजागर नहीं हुआ है कि श्री मलिक को क्यों लाइन हाजिर किया गया है।

बताया गया है। जनपद इटावा प्रभारी निरीक्षक चकरनगर से तबादले पर आये बलराम मिश्रा इटावा में ऊसराहार एवं सैफई के प्रभारी निरीक्षक रहे हैं। श्री मिश्रा के द्वारा आज ही चार्ज लिए जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

error: Content is protected !!