फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 27 सितंबर 26। बीते दिन नाले में डूबे बालक रेवांश शाक्य का आज शव मिलने से परिवार में हाहाकार मच गया। रेवांश थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला ढ़ुइयां चुंगी के निकट रहने वाले आकाश शाक्य का 4 वर्षीय पुत्र था। बताया गया की देवांश बीती सम करीब 4 बजे घर के बाहर पेशाब करने गया उसी समय पैर फिसल जाने के कारण व मकान के सामने से निकलने वाले नाले में जा गिरा। मूसलाधार बारिश होने के कारण देवांश पानी में बह गया।
जब परिजनों ने देवांश को घर में नहीं देगा तो उसे तलाश किया गया तब पता चला कि देवांश नाले में डूब गया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। देवांश की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगाई गई लेकिन उसका पता नहीं चला। देवांश का शव आज सुबह करीब 8 बजे कर्बला के निकट ग्राम भोपत नगला निवासी सुधाकर शाक्य व दिलेराम शाक्य की गोभी के खेत की मेड के बीच पड़ा देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि परिजन व ग्रामीण बालक को वन की ओर जाने वाले नाले में तलाशते रहे। शव रास्ते में पुलिया से होकर दूसरी ओर नाले में चला गया। खेत की खाई कट जाने के कारण शव नाले में बहता हुआ गोभी की क्षतिग्रस्त फसल के खेत में पहुंच गया। देवांश का शव मिलने की जानकारी मिलते ही आकाश के परिवार में हाहाकार मच गया। देवांश आकाश का एकमात्र था जिसके गम में उसकी मां बुरी तरह भी लगती रही।

