लापरवाह लेखपाल पर कार्रवाई की तलवार: नहीं दी बाढ़ में गिरने वाले मकानों की जानकारी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 सितंबर 26। बाढ़ में मकान के गिरने की जानकारी न देने वाले कामचोर लेखपाल पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। तहसील अमृतपुर की उप जिला अधिकारी स्वेता साहू ने आज बाढ़ ग्रस्त गांव मैं जाकर मामले की व्यापक जांच पड़ताल की है। उप जिलाधिकारी ने मीडिया को अवगत कराया है कि आज तहसील अमृतपुर के ग्राम नगला दुर्ग पगना परमनगर में गंगा नदी से हो रहे कटान के सम्बन्ध में प्रधान द्वारा दी गई सूचना की जांच के लिए राजस्व टीम सहित स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र सहित कुछ पक्के एवं कच्चे घर कटान की वजह से ढह गये। जांच के दौरान पाया गया कि 6 घर जिनमें से 4 पक्के घर एवं 2 कच्चे घर क्षतिग्रस्त हुए है। जिसकी पुष्टि सम्बन्धित ग्राम के प्रगणक एवं आंगनबादी द्वारा भी की गई। इनमें से 2 घर काफी समय से खाली थे, वर्तमान में एक घर का परिवार ग्राम सलेमपुर में एवं 3 घरों के परिवार फतेहगढ़ में निवास करते है। जो पक्के घर पानी में ढह गये हैं, उनमें एक घर खाली था एवं 3 घरों के लोगों का सयुंक्त परिवार वर्तमान में फतेहगढ़ में निवास कर रहा है।

मौके पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि यह लोग बाढ़ से पूर्व इन मकानों में आते रहते थे किन्तु बाढ़ की आशंका को देखते हुए बाढ़ से पहले यह लोग घर खाली करके चले गये थे। उक्त स्थान गंगा के बहाव क्षेत्र में होने के कारण गांव के अन्य लोग वहां पर नहीं जा रहे थे जिसकी वजह से यह मकान कब गिरे इसकी सूचना ग्रामवासियों को भी नहीं हुई। गंगा का स्तर घटने के बाद घटना संज्ञान में आयी। इसके सम्बन्ध में नियमानुसार जांच करके कार्यवाही की जा रही है।

क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ससमय जानकारी न देने एवं अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने के कारण क्षेत्रीय लेखपाल के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की गई है। तहसीलदार शशांक ने बताया की सुबोध गुप्ता सुंदरपुर क्षेत्र का लेखपाल है, इसके खिलाफ विवाह की जांच चल रही है।

error: Content is protected !!