4 लेखपालों की कामचोरी: 1 साल में नहीं नाप सके 2 डिसमिल भूमि, अब झगड़े की नौबत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 9 नवंबर 26। तहसील सदर के चार लेखपाल करीब 1 साल में 2 डिसमिल भूमि की पैमाइश कर पीड़ित को न्याय नहीं दिला सके हैं। अब किसी भी समय अवैध कब्जे के कारण झगड़े की आशंका हो गई है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम नेकपुर खुर्द निवासी रामनरेश शाक्य अपनी मात्र 2 डिसमिल जमीन को नपवाने के लिए करीब 1 साल से निरंतर शिकायतें कर लेखपालों से संपर्क करते रहे। उन्होंने कूरा से जमीन का बंटवारा कराने के लिए गांव के महेंद्र सिंह आदि के विरुद्ध अपर उप जिलाधिकारी सदर की अदालत में मुकदमा दायर किया। अदालत ने 7 मार्च 25 को विवादित जमीन में सभी लोगों के अंश निर्धारित करते हुए तहसीलदार को कूरा रिपोर्ट भेजने काआदेश जारी किया था। तहसीलदार ने आज तक अदालत को कूरा की रिपोर्ट नहीं भेजी है।

यह जानकारी देते हुए रामनरेश ने बताया कि दो डिसमिल जमीन में मेरे भाई रामेश्वर दयाल, प्रभु दयाल, उमाशंकर एवं देवेंद्र सिंह सह खातेदार है। जो अपनी ही जमीन पर कब्जा करने के लिए मेरा सहयोग नहीं करते हैं। 2 डिसमिल जमीन की पैमाइश करने के लिए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजें आईजीआरएस पर कई शिकायतें की, तहसीलदार को भी कई बार प्रार्थना पत्र दिए। क्षेत्रीय लेखपाल गौरव त्रिवेदी विकास दीक्षित त्रिलोकी नाथ तिवारी एवं अनुराग मिश्रा से पैमाइश कराने के लिए मंगलवार का शुक्रवार को भेंट करते रहे। फोन करके भी पचासों वार बार फरियाद की, अब पैरवी करते-करते थक गए हैं। सभी लेखपाल आजकल में पैमाइश करने का वादा करते रहे। यदि लेखपाल चाहते तो मात्र 1 घंटे में ही जमीन की पैमाइश कर सकते थे।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों 5 बजे लेखपाल अनुराग मिश्रा रविवार को गांव आए थे उन्होंने झगड़ा न करने की सलाह देते हुए दिवाली बाद पैमाइश करने का वादा किया। विवादित जमीन का फोटो खींचने के बाद लेखपाल 5 मिनट बाद ही चले गए। लेखपाल अनुराग मिश्रा एवं कानून ने 3 अक्टूबर को पैमाइश न करने के लिए गलत रिपोर्ट लगा दी है। रामनरेश ने बताया कि सह खातेदार धर्मेंद्र शाक्य, राजन एवं अमित अपनी जमीन पर निर्माण कर चुके हैं। अब उन लोगों की हमारी खाली जमीन पर कब्जा करने की नियत है। कब्जा करने के इरादे से धर्मेंद्र ने मेरी जमीन पर बीते माह पूर्व मड़ैया रखी और आज मेरी जमीन पर कब्जा करने की नियत से दोपहर के समय ईटे रखी है।

इंटे रखने का विरोध करने पर उक्त लोग गाली गलौज मारपीट व झगड़ा फसाद को आमादा हो गए। वह लोग रात में भी जमीन पर कब्जा करने के लिए निहास भरवा सकते हैं।रामनरेश ने बताया कि मैंने आज शाम ही थाने जाकर शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया की ग्राम प्रधान विरोधियों की खुलकर पैरवी कर मेरा अंदरुनी विरोध करते हैं। यदि प्रधान चाहे तो तुरंत ही विवाद निबट सकता है। यदि वास्तव में देखा जाए तो लेखपालों की कामचोरी के कारण गांव में जमीन को लेकर आए दिन झगड़ा प्रसाद होते हैं। लेखपालों ने अवैध वसूली के लिए दलाल पाल रखे हैं।

error: Content is protected !!