फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 नवंबर 26। समाजसेवी एवं फर्रुखाबाद विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने आज पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझाकर हौसला बढ़ाया। श्री अग्रवाल ने आज दर्जनों पत्रकारों को दोपहर के समय अपने आवास पर आमंत्रित किया। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाले पत्रकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
पत्रकारों की स्थिति को उजागर करते हुए कहा कि माफिया, अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों की कारगुजारी को उजागर करने पर पत्रकारों को डराया धमकाया जाता है अनेकों प्रकार से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। लेकिन आज के समय पत्रकारों का कोई सहयोग नहीं करता है। करीब डेढ़ दशक से पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां मानने वाले श्री अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का मतलब है अंधकार को मिटाकर बुराइयों को समाप्त करना है। वास्तव में जागरूक पत्रकार समाज में अंधकार को मिटाने एवं बुराइयों को उजागर करने के लिए अपनी जान भी गांव पर लगा देते हैं। जानलेवा हमले के साथ ही झूठे मुकदमों से भी जूझना पड़ता है।
श्री अग्रवाल ने पत्रकारों के उज्जवल भविष्य एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए किसी भावना से ग्रस्त होकर पत्रकारिता न करने की सलाह दी। उन्होंने पत्रकारों पर भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की कामना करते हुए कहा की पत्रकार आर्थिक रूप से इतने मजबूत रहने चाहिए जिससे वह निरंतर संघर्षों का सामना करते रहे। फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन ने पत्रकारों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहने की कामना करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से ही हमारे कार्यक्रम सफल होते हैं। पत्रकार मुन्ना गुप्ता ने दमदार से पत्रकारिता करने की सलाह देते हुए भजन सुनाया। कवि वैभव सोमवंशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कविताएं सुनाईं। समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने पत्रकारों को जलपान कराकर मिष्ठान वितरित किया।











