फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 नवंबर 26। जिले के वरिष्ठ समाज सेवी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रहे डाॅ0 जितेन्द्र सिंह यादव का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। दर्जनों गांवों में केक काटे गए, भट्ठा मजदूरों ने भी केक काटकर वरिष्ठ सपा नेता की लम्बी उम्र की कामना की। हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर, पूर्व जिला सपा महासचिव इलियास मंसूरी, प्रदीप यादव टीटू सहित तमाम लोगों की टोली ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सपा नेता जितेन्द्र यादव का जन्म दिन मनाया। ग्रामीणों ने केक काटकर डाॅ0 जितेन्द्र यादव की लम्बी उम्र की कामना की।
अमृतपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत राजेपुर में समरजीत सिंह चौहान के आवास पर, कुतलूपुर में, ग्राम कुबेरपुर में, ग्राम भाऊपुर में, ग्रामसभा अमृतपुर में, ग्राम कक्यूली में, कक्यूली के मजरा बदकनी में, नवाबगंज, शमशाबाद में डाॅ0 जितेन्द्र सिंह यादव के समर्थकों ने केक काटकर खुशियां मनाईं। सभी कार्यक्रमों में सुरेन्द्र सिंह गौर, इलियास मंसूरी, भोला यादव, प्रदीप कुमार टीटू की सक्रिय भूमिका रही। ग्राम चांदपुर में ईंट भट्ठा श्रमिकों ने केक काटकर समाजसेवी का जन्मदिन मनाया। भट्ठा स्वामी सौरभ यादव, प्रधान दिनेश यादव ने डाॅ0 जितेंद्र यादव की कर्मठता की दिल खोलकर प्रशंसा की। विनीत परमार, जिला सचिव सपा, रुकमंगल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, प्रेम सिंह गहरवार, सतीश सिंह चैहान।
सतीश सिंह चैहान, कुंवर सिंह, राजेश सिंह, प्रमोद यादव, सिराजुद्दीन खान, इस्लाम खान, उजैर खान, विनोद कुमार, सतीश सिंह चौहान, वीर बहादुर सिंह, रणवीर सिंह, अब्दुल हमीद, ब्रह्मपाल, सोनू पाठक, मिंटू गहरवार, अमन सिंह, आशुतोष अवस्थी,अरविंद यादव जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा, पत्रकार धनंजय यादव, रामवीर बाथम, उत्कर्ष यादव, संजय राजपूत सहित तमाम ग्रामीणों ने डाॅ0 जितेन्द्र यादव की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दीं। डाॅ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि समर्थकों के स्नेह से वे अभिभूत हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया है। मालूम हो की अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ जितेंद्र यादव को सपा की टिकट मिलना तय है।









