वत्सला अग्रवाल ने किया प्रगति पथ का उद्घाटन: फुटपाथ का सौंदर्यीकरण

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 नवंबर 26। फर्रुखाबाद नगर पालिका की चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने आज सायं फीता काटकर ठंडी सड़क पर प्रगति पथ का उद्घाटन किया। नगर पालिका ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन के निकट से देवरामपुर रेलवे क्रासिंग तक प्रगति पथ का निर्माण कराया है।

प्रगति पथ पर ओपन जिम एवं आकर्षक लाइट लगाकर दीवारों पर चित्रकारी की गई है। नगर पालिका की अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने समर्थकों के साथ गणेश का पूजन किया। अभी तक प्रगति पथ स्थल की काफी दुर्दशा थी लेकिन प्रगति पथ के सुंदरीकरण को देखते हुए गड्ढों वाली ठंडी सड़क बदसूरत लगने लगी है।

error: Content is protected !!