फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 5 नवंबर 26। खाद्य विभाग की टीम ने घटिया मिठाई बनाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। घटिया पाये गये देशी घी को जप्त कर तिकोना बाजार स्थित कंचन भोग स्वीट्स का लाइसेंस निलंबित किए जाने की संस्तुति की है। कंचन भोग स्वीट्स की दुकान से खोया का नमूना भी भरा गया। खाद्य विभाग की टीमों ने कायमगंज स्थित राधे स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा, टीम ने दुकान में घटिया घी पाए जाने पर दुकान मालिक को सुधर जाने की कड़ी चेतावनी दी।
टीम ने दुकान के घटिया 1.79 कुंतल देशी घी को जप्त किया किया। घी व काजू का नमूना लेकर दुकानदार को घी सुपुर्दगी में दिया गया। टीम ने आवास विकास कालोनी स्थित नीलकंठ स्वीट्स एवं फतेहगढ़ स्थित अलीगढ़ स्वीट्स की दुकान पर खोया, मिल्क केक एवं बूंदी लड्डू के दो-दो नमूने लिए। कायमगंज स्थित शिवराज स्वीट्स, फर्रुखाबाद के बन्नू स्वीट्स, घुमना बाजार स्थित हजारीलाल स्वीट्स एवं किराना बाजार स्थित उदय स्वीट्स की दुकान से नमूने लिए। मामूली खामी पाये जाने पर इन दुकान मालिकों को सुधर जाने की कड़ी चेतावनी दी गई। बताया गया की शासन के निर्देश पर जिले के मुख्य मिठाई विक्रेताओं की सूची गुप्त रूप से बनाई गई। छोटे जिलों में 8 दुकानों, बड़े जिलों में 20 तथा महानगर में 50 मिठाई विक्रेताओं के नमूने लिए जाने के लिए भारी जिलों की टीम भेजी गई।
फर्रुखाबाद में कानपुर नगर देहात एवं जनपद औरैया की टीमों ने नमूने लेकर कार्रवाई की है। विभागीय गलती के कारण पहले एक कुंटल 79 किलो मिठाई नष्ट करने की जानकारी दी गई थी जिसकी कीमत 1,13000 बताई गई थी।









