फर्रुखाबाद(एफबीडी न्यूज़) 6 सितंबर 26। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस से यात्रियों के साथ नरमी बरतने एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति की उम्मीद जाहिर की है। सांसद श्री राजपूत ने आज दोपहर बाद आवास पर मीडिया से बात करते हुए दीपावली पर देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि एवं भरपूर स्वास्थ्य की उम्मीद जाहिर की । उन्होंने उम्मीद जाहिर की, कि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मेहनत करके दीपावली पर बेहतर ढंग से विद्युत की आपूर्ति करेंगे। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को सुझाव दिया है कि वह दीपावली के त्योहार पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ चेकिंग के नाम पर परेशान कर अपमानित नहीं करेंगे। जिससे किसी का त्यौहार खराब हो जाए।
श्री राजपूत ने धूमधाम से दिवाली मनाए जाने का आवाहन करते हुए सलाह दी है कि दिवाली पर झालर आदि विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करें और आतिशबाजी को भी काफी सतर्कता के साथ चलायें, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। त्योहार को हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में निरंतर विकास व कानून व्यवस्था बेहतर होने के कारण ही प्रदेश में रामराज की स्थापना हो गई है। जिसके कारण ही बेटियां निश्चित होकर रात में भी आती जाती रहती है। व्यापारी व किसान भी चैन से है अब किसी को अपहरण की चिंता नहीं है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने कहा किसान वर्ष 17 से पहले पूरे प्रदेश में जंगल राज भ्रष्टाचार, भूमफिया, खाद्यान्न माफिया, खनन माफिया, गुंडागर्दी का साम्राज्य था। अब भाजपा सरकार में गुंडे माफिया परेशान है, आम जनता सुख चैन से रह रही है।
एमएलसी चुनाव में भाजपा की 6 सीटों के मुकाबले पांच सीटों पर इतराने वाले सपा नेताओं पर तंज करते हुए कहा कि सपा सरकार में भाजपा के 4 से 14 जिला पंचायत अध्यक्ष हो गए थे जबकि सपा के 14 से जिला पंचायत अध्यक्षों की संख्या 4 हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह छोटे चुनाव सेटिंग से होते हैं असली चुनाव विधानसभा का होता है। विधानसभा चुनाव में योगी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे और सपा नेताओं के हसीन सपने धूमिल हो जाएंगे। चंदा चोरी का राग अलापने वाले सपा व कांग्रेस नेताओं की खिंचाई करते हुए कहा की 2017 से पहले उनके ही शासन साल में देश की अरबो रुपए कीमती दुर्लभ भगवान बुद्ध आदि देवी देवताओं की मूर्तियां तस्करी से विदेश में भेजी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी अब इन मूर्तियों को देश में लाकर गौरव बढ़ा रहे हैं। वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा मौजूद रहे।









