फर्रुखाबाद (एफबीडी डी) 6 नवंबर 26। नोएडा के व्यापारी सुनील अरोड़ा ने लाखों रुपए हड़पने के लिए धमकाने वाले धन्नासेठ गौर हरि अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। गौतम बुद्ध नगर नोएडा सेक्टर 142 के ग्राम शाहदरा सेक्टर स्थित आरएससी लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील अरोड़ा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी की कम्पनी ट्रांसपोर्ट का काम करती है। गौरहरि अग्रवाल पुत्र स्व श्रीराम अग्रवाल निवासी सेठ गली फर्रुखाबाद प्रोपराइटर बालकृष्ण श्रीराम ने प्रार्थी की कम्पनी से अपना विगत कई वर्षों से माल ट्रांसपोर्ट कराया।
जिसका गौरहरि अग्रवाल के ऊपर 27,22,381/-रूपये बकाया चल रहा है। प्रार्थी ने 5.02.26 को अपना बकाया पैसा गौरहरि अग्रवाल से मांगा तब उनके द्वारा टालमटोल की गयी। पूर्व में भी कई बार गौरहरि अग्रवाल से पैसा मांग चुके हैं, जब भी पैसा मांगते हैं तो गाली गलौच करते हैं। 23.10.26 को 01.45 पीएम पर प्रार्थी फर्रुखाबाद में अपने आफिस में था तब उपरोक्त गौरहरि अग्रवाल से पैसा मांगा तो उसने गाली गलौच किया। गौरहरि अग्रवाल के साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति था जिसे मैं सामने आने पर पहचान सकता हूँ ने प्रार्थी को रिवाल्वर दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि नोएडा से फर्रुखाबाद में नहीं आ पाओगे।
प्रार्थी काफी डरा व सहमा हुआ है। प्रार्थी ने उक्त गौरहरि अग्रवाल से पैसे की बातचीत करने की कोशिश की तो वे प्रार्थी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। प्रार्थी को उपरोक्त गौरहरि अग्रवाल व उसके गुण्डों से अत्यधिक भय व जान माल के खतरे के कारण प्रार्थी अपना व्यापार भी सही ढंग से संचालित नहीं कर पा रहा है। इस मुकदमे की जांच घुमना चौकी इंचार्ज ब्रजनंदन सिंह सौंपी गई है।









