युवती को गोली मारने वाले युवक को सजा: दुश्मन समझ कर चलाई थी गोली

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 सितंबर 26। विरोधी के बजाय उसकी बहन को गोली मारने वाले युवक सुनील कुमार को सजा सुनाई गई है। थाना मऊदरवाजा के ग्राम महलई निवासी रामनिवास के पुत्र सुनील कुमार ने वर्ष 2013 मे 16 मई की रात में गांव के वृंदावन की पुत्री सपना को गोली मारी थी। वृंदावन में इस मामले में सुनील के अलावा उसके भाई अविनाश व रामनिवास के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वृंदावन का बेटा गिरीश दिल्ली में मजदूरी करता था गिरीश की नोएडा में काम करने वाले सुनील से कहा सुनी हुई थी।

इसी रंजिश में सुनील ने आंगन में सोते गिरीश को समझ कर सपना पर जानलेवा गोली चलाई थी। पुलिस ने गिरीश के विरुद्ध चार्जसीट दाखिल की थी। अदालत ने दोषी पाए जाने पर सुनील को 10 साल की सजा सुनाकर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में सुनील को 3 साल की सजा सुनाकर एक हजार का जुर्माना किया है।

error: Content is protected !!