आलू किसानों की बर्बादी रोकने व भूमि अधिग्रहण न करने के लिए मंडलायुक्त से पहल

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 25 सितंबर 26। किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में आलू किसानों की बर्बादी रोकने व जमीन का अधिग्रहण न करने के लिए आज कानपुर मंडल के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। आलू की बदहाली को लेकर प्रर्दशन में काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान नेता अजय अनमोल ने आयुक्त से मांग की कि आलू किसानों की बार-बार होने वाली बर्बादी रोकने के लिए शीघ्र ही आलू नीति बनाई जाये। किसान की लागत का डेढ़ गुना हर हालत में न्यूनतम मूल्य मिलने की व्यवस्था हो।

जब तक आलू नीति बने तब तक तत्कालिक मांगों में कोल्ड स्टोरेज में किसानों के भंडारित आलू का पूर्ण शुल्क सरकार अदा करे। अन्य राज्यों की भांति उत्तरप्रदेश में भी आलू पर मंडी टैक्स समाप्त हो। हाईब्रिड आलू का न्यूनतम मूल्य 1000 रुपये व हाइलैंड चिप्सोना 1500 रुपये हो। इससे कम होने पर सरकार भावान्तर योजना से भरपाई करे। आलू को रेलगाड़ी से अन्य राज्यों में ले जाने पर भाड़ा फ्री हो।
आलू को गौशालाओं में व राशन की दुकानों में वितरण करवाने की समुचित व्यवस्था हो के अलावा आदि कई मांगें रखी गयीं।
जनपद फर्रुखाबाद में औधौगिक गलियारा भूमि अधिग्रहण के नाम पर 55 हजार बीघा अविधिक भूमि अधिग्रहण के विरुद्व किसान आन्दोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में काफी संख्या में किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त कानपुर को सौंपा गया।

किसान नेता अजय अनमोल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि फर्रुखाबाद सदर व कायमगंज तहसील के कई ग्रामों की 55 हजार बीघा बहुफसली उपजाऊ जमीन सरकार के निर्देशानुसार क्रय करने के लिए गजट किया गया है। जो भू अर्जन 2013 शासनादेश 2015 को नजरंदाज करते हुए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। जिससे हजारों किसान बहुत परेशान हैं। किसानों की तीन फसली उपजाऊ भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

आंदोलन के दौरान सभी किसान गले में आलू की माला डाले दिखे, जबकि आयुक्त से वार्ता के दौरान अजय अनमोल सर पर आलू की गठरी रखे रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप अशोक कटियार, दीपू राठौर, रामेंद्र कटियार, विजय कटियार,अच्छे खां, अरविन्द राजपूत, हर्ष गंगवार, सुधीर शुक्ला, धर्मेंद्र कटियार, जय प्रकाश, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!