फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 8 नवंबर 26। पटाखे के हमले से छात्रा ममतेश शाक्य बुरी तरह झुलस गया। जनपद एटा थाना अलीगंज के ग्राम दोसपुर निवासी मनोज कुमार के 17 वर्षीय पुत्र ममतेश शाक्य को बीती रात रिश्तेदार पवन कुमार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने के कारण ममतेश को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तिर्वा मेडिकल कॉलेज से भी ममतेश को रेफर किए जाने पर उसे कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया। ममतेश अलीगंज स्थित टीडी पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है, ममतेश बीती रात गांव के तिराहे पर छुटाये जा रहे पटाखों को देख रहा था, ममतेश के पेट की जेब में भी पटाखे रखे थे।
उसी समय युवक ममतेश के पास बम में आग लगाकर दूर चला गया उसी समय बम फटने से ममतेश की पेंट की जेब में रखें पटाखे में भी आग लग गई, जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गया। पिता मनोज कुमार ने एफबीडी न्यूज को बताया की बेटे की दोनों जांघे बुरी तरह झुलस गई हैं।
अस्पतालों में इलाज व्यवस्था की पोल खुली
जिले के महत्वपूर्ण लोहिया अस्पताल के अलावा जनपद एटा एवं कन्नौज में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। तीनों जिलों में आग से झूलसे ममतेश का इलाज नहीं हो सका। गोली से घायल युवक अभिषेक सैनी का लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन न हो जाने पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।











