चौकी इंचार्जों की तैनाती: निरीक्षक लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 26 सितंबर 26। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कई चौकी इंचार्जों की तैनाती कर निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन के निरीक्षक रहमत खां की आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी पद पर तैनाती की गई। जबकि पुलिस लाइन के निरीक्षक प्रेमचंद को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया। कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस लाइन के निरीक्षक प्रमोद कुमार को पीआरबी 112 प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

थाना कमालगंज के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम को आयोग सेल का प्रभारी बनाया गया। थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक मोहित द्विवेदी की खुदागंज चौकी प्रभारी पद पर तैनाती की गई। जबकि खुदागंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र का तबादला थाना मऊदरवाजा किया गया।

पुलिस लाइन के उपनरीक्षक राजेश कुमार यादव को नखास चौकी का प्रभारी, आशीष कुमार सिंह को रायपुर चौकी का प्रभारी एवं पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक शाकिर अली को तिकोना चौकी का प्रभारी बनाया गया। पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक सतीश चंद्र यादव की व्यापारी प्रकोष्ठ एवं दृष्टि सेल प्रभारी पद पर तैनाती की गई।

error: Content is protected !!