फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर: बदले गए निरीक्षक अपराध

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 10 नवंबर 26। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक को बीती रात लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को पुलिस लाइन भेजने के बाद उनके स्थान पर कोतवाली मोहम्मदाबाद के निरीक्षक अपराध मुन्ना लाल की निरीक्षक अपराध पद पर तैनाती कर दी।

कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक अपराध तेज सिंह को मोहम्मदाबाद कोतवाली का निरीक्षक अपराध बनाया गया। पुलिस लाइन के निरीक्षक आलोक दुबे को चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई। समझा जाता है की प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को जिलाधिकारी आवास पर तैनात होमगार्ड के द्वारा दर्ज कारण मुकदमें को गंभीरता से न लिए जाने के कारण हटाया गया है।

error: Content is protected !!