फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 सितंबर 26। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत के सचिवों की घोर लापरवाही पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि के व्यय की समीक्षा की। जिसमें सचिवों की खराब प्रगति पाय जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने खराब प्रगति वाले 13 ग्राम पंचायतों के सचिवों को 3 दिन में व्यय प्रगति में सुधार न किए जाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि किए जाने के लिए 13 सचिवों को नोटिस जारी किये हैं।
नोटिस पाने वालों में ब्लॉक नवाबगंज के ग्राम पंचायत सचिव कामता प्रसाद पटेल, प्रवीन कुमार, अरविंद कुमार, ब्लाक राजेपुर के सचिव राजीव कुमार ब्लाक शमशाबाद के सचिव विवेक कुमार, ब्लाक मोहम्मदाबाद के सचिव विनय कुमार सिंह एवं शिवपाल सिंह शामिल है। ब्लाक कमालगंज के सचिव सिद्धार्थ यादव, अमित कुमार शुक्ला, ब्लाक कायमगंज के सचिव शुभम तिवारी, शशि देव सिंह, संजीव गंगवार एवं रवेद्र कुमार सिंह को भी नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस जाने होने की जानकारी मिलते ही सचिवों में खलबली मच गई है।
नहर की बंदी
सिंचाई विभाग ने अवगत कराया है कि गंगा नहर में निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत 1 अक्टूबर 2026 की मध्य रात्रि से नहर की बंदी की जाएगी। नहर की बंदी को दृष्टिगत रखते हुए किसानों से अपील की गई है कि वे सिंचाई से संबंधित आवश्यक कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

