फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 28 सितंबर 26। बिजली के टूटे प तार के करंट से युवती रजनी की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी आनंद कुमार जाटव की 28 वर्षीय पत्नी रजनी ने 20 दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। वह 5 दिन पूर्व कोतवाली कायमगंज के ग्राम मीरपुर कमरुद्दीन नगर मायके गई थी। रजनी आज सुबह खेतों में शौच करने जा रही थी घर से करीब 30 मीटर दूर बिजली का टूटा तार पड़ा था। तार से बिजली का करंट लगने के कारण रजनी की हालत गंभीर हो गई। परिजन रजनी को तुरंत ही सीएचसी कायमगंज ले गए डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया।

यह जानकारी मिलते ही रजनी के मायके व ससुराल में मातम छा गया। बिजली करंट से रजनी की मौत होने पर ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से 11 हजार लाइन का तार टूटा पड़ा था, बरझाला सब स्टेशन के जेई कृष्णा को घटना की जानकारी दी गई। जेई कृष्णा बीते दिनों लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे थे। वह यह कहकर लौट गए थे कि अभी आ रहे हैं। जेई ने न तो तार जुड़वाया और न ही विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। रजनी की मौत हो जाने के बाद भी विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी तार जोड़ने नहीं पहुंचा।

