प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर: लिपिक झुलसे, भगोड़ा गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 2 अक्टूबर 26। शादी करने में असफल होने वाले प्रेमी एवं प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम मंगलीपुर निवासी 26 वर्षीय फद्दन एवं पड़ोसी गांव सुल्तानपुर निवासी 14 वर्षीय किशोरी को परिजन व ग्रामीण बीती रात करीब 3 बजे सीएचसी कायमगंज ले गए। डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को करीब 5 बजे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में दोनों का उपचार किया जा रहा है जो खतरे से बाहर बताए गए हैं।

बताया गया कि ननिहाल में रहने वाली की किशोरी का पड़ोसी गांव के फद्दन से प्रेम संबंध हो गए इस बात की जानकारी होने पर किशोरी की परिजनों द्वारा पिटाई भी की गई और उससे दूर रहने की चेतावनी दी गई। बताया गया की प्रेमी व प्रेमिका ने बीती रात गांव क्षेत्र के बाग में शादी की खानापूर्ति कर मंगलसूत्र पहनाकर मांग भरी। उसके बाद दोनों ने कीटनाशक जहर पी लिया।

लिपिक झुलसे

थाना कादरी गेट के ग्राम चांदपुर निवासी सुरेंद्र पाल ने आज सुबह चाय बनाने के लिए गैस चलाई। उसी दौरान लीकेज गैस में आग लगने से वह झुलस गए। ब्लॉक बढ़पुर के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र पाल ने गैस सिलेंडर बंद कर दिया जिससे बड़ा हादसा चल गया। उनको पुत्र ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

भगोड़ा रामवीर

जहानगंज थाना पुलिस ने तीन दशक के भगोड़े रामवीर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मालूम हो कि थाना जहानगंज के ग्राम जहांगीरपुर निवासी मोहम्मद फैयाज खान ने 1 सितंबर 1996 को 10,500 रुपये व घड़ी लूटने के संबंध में गांव के नाहिद खां पुत्र मुईनुद्दीन आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे की जांच के दौरान जनपद फिरोजाबाद थाना एका के ग्राम बहवलपुर फरीदा पेंढ़त निवासी रामवीर पुत्र रामेश्वर नाम प्रकाश में आया था। रामवीर गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया। अदालत ने रामवीर की संपत्ति कुर्क करके उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। अदालत ने रामवीर के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था।

error: Content is protected !!