जंगली जानवर के हमले से ग्रामीण घायल: मंदिर की मूर्तियां व घंटे

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 2 अक्टूबर 26। जंगली जानवर के हमले से कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम सुल्तान नगर निवासी अधेड़ वर्षीय गुलाब सिंह घायल हो गए। गुलाब सिंह सायं गांव के किनारे खेत में धान की फसल देखने गए थे, उसी समय अचानक किसी जंगली जानवर ने उनके ऊपर हमला कर दिया। गुलाब सिंह ने टॉर्च जानवर के मुंह पर मार कर अपनी जान बचाई, उनके शोर मचाने पर गांव वाले वहां पहुंच गए और जानवर भयभीत होकर भाग गया।

गुलाब सिंह के शरीर पर जानवर के पंजा मारने के निशान देखे गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करने वाले गुलाब सिंह ने बताया कि जानवर तेंदुआ जैसा लग रहा था अंधेरे के कारण सही ढंग से नहीं देख पाए। इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है

मंदिर की मूर्तियां चोरी

कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नवादा रतनपुर के दो मंदिरों से मूर्तियां घंटे आदि सामान चुराया गया। चोर गमा देवी मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से दुर्गा मां दुर्गा की दो मूर्तियां करीब एक दर्जन घंटे, ब्रह्मदेव पर टंगे घंटे ले गए। खेतों में शिव मंदिर का ताला तोड़कर करीब 11 किलो बजनी घंटा चांदी की थाली आदि सामान भी चुरा ले गए। चोरी की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।

error: Content is protected !!