फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 6 अक्टूबर 26। सपाइयों ने वोट बचाओ देश बचाओ यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक कर भड़ास निकाली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में वोट बचाओ देश बचाओ यात्रा निकाली। दोपहर 11 बजे भोलेपुर ओवर ब्रिज के नीचे पार्टी के नेता पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हाथों में वोट चोर गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लिखे तख्तियां थीं।
कार्यकर्ता जेएनवी तिराहा स्थित अंबेडकर मूर्ति तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। वहां गोसाई कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कई पुतले कर भड़ास निकाली। उसके बाद मतदान के अधिकार प्रदत्त करने बाले अनुच्छेद 326 को पढ़कर सुनाया गया और राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा देश में जो सरकार है वह वोट चोरी करके बनी है यह जनमत की सरकार नहीं है। तमाम अधिकारी निर्वाचन प्रक्रियाओं से जुड़े हुए लोगों के कथन और चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई लाइव धांधली की घटना निश्चित तौर पर चुनाव आयुक्त की निष्पक्ष भूमिका और उसकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती है।
देश की जो संवैधानिक संस्थाएं हैं उनका निष्पक्ष होने के साथ निष्पक्ष दिखना भी जरूरी है, यदि ऐसा नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो जाएंगी और जनता का विश्वास संवैधानिक व्यवस्थाओं से उठ जाएगा। पिछले 75 वर्षों में देश में अनेकों बार चुनाव हुए, अनेकों लोग प्रधानमंत्री बने, अनेकों पार्टियों की सरकारें रहीं, लगातार कई वर्षों तक एक ही दल की सरकार रही लेकिन कभी इस तरह से निर्वाचन आयुक्त की भूमिका पर सवाल खड़े नहीं हुए। जिस तरह से पिछले 10 वर्षों से सवाल खड़े हो रहे हैं यह देश के लिए बहुत ही चिंतनीय विषय है। देश में पहले जन-आक्रोश के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अंबेडकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज मिश्रा, डॉ0 जेपी वर्मा, वरिष्ठ नेता सरल दुबे, पूर्व चेयरमैन हरीश कुमार यादव, अजीत यादव, सौरभ कटियार, के के यादव, पुष्पेंद्र यादव, उदय प्रताप सिंह भोला, नरेंद्र सिंह यादव, पवन कठेरिया, सलाउद्दीन पहलवान, जितेंद्र यादव सिरौली, साजिद अली, विकास गुप्ता, रजत क्रांतिकारी, विवेक यादव, राजन यादव, शिवम यादव, विमल यादव, रामपाल सिंह यादव, शिव शंकर शर्मा, अरविंद कश्यप, कमल हसन, माजिद अली, सुलक्षणा सिंह, नवरंग सिंह यादव, ओमप्रकाश शर्मा, प्रभात यादव, अमित यादव।
शशांक सक्सेना, मुजाहिद अंसारी, रोमित सक्सेना, आनन्द यादव, मनोज यादव, बिल्लू श्रीवास्तव, आफाक अली, रवि यादव, शिवम पटेल, इरफान खां, अंश दुबे, विनय यादव, संजय यादव, रुकमंगल सिंह यादव, नवाब सिंह यादव, शाहरुख खान, नागेंद्र यादव, अंशुल यादव, हनी यादव, गौरव यादव, अजय यादव आदि पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चर्चा है की पुतला फूंकने के मामले में पुलिस सपाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है।

