अवैध पटाखों के 11 कार्टून बरामद:  3 विक्रेता गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 6 अक्टूबर 26। कादरी गेट थाना पुलिस ने अवैध पटाखों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि बेवर रोड रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट डीडी कार गैराज में अवैध रूप से पटाखे छिपाये गए हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर गैराज से पटाखों से भरे 11 कार्टून बरामद किए। पुलिस ने मौके पर मौजूद थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला मोहम्मद अमीन खां निवासी हृदेश कुमार शाक्य के पुत्रों दुर्गेश व देवेश एवं ग्राम कुइयांबूट निवासी राघव उर्फ राघवेंद्र कुमार पुत्र परमेश्वर दयाल को गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि पुलिस ने अवैध पटाखों को बरामद करने का व्यापक अभियान चलाया है। इसके लिए आम जनता से भी सहयोग लिया गया है। यदि किसी को अवैध पटाखों के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह फोन नंबर 7839 8567 42 पर सूचना दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

error: Content is protected !!