फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 अगस्त। शातिर युवती ने भट्टा मालिक संजय शर्मा उर्फ नेता के लाखों रुपए ठग लिए। तगादा किए जाने पर घर जाकर धमकाया। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुहल्ला नवाब नियमित न्यामत खां पश्चिम सिंधी कॉलोनी निवासी संजय शर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें थाना कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी स्वर्गीय विकास चंद दुबे की पत्नी श्रीमती कीर्ती व 2 व्यक्ति सूरत शिनाख्त को आरोपी बनाया गया। संजय शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी का भट्टा का व्यवसाय है प्रार्थी का एक मित्र मनमोहन शर्मा दीक्षित उर्फ मनू जिनकी शहर फर्रुखाबाद में दीक्षित मिष्ठान भण्डार के नाम से कारोबारी साथ घरेलू सम्बन्ध थे।
मनमोहन की बहन कीर्ती दुबे के पति का स्वर्गवास हो गया था उनके नाम लाखों रूपये की प्रोपर्टी थी। उसके दो पुत्र शिक्षारत थे परन्तु पति की मृत्यु उपरान्त ससुर से विवाद हो जाने के कारण परिवार चलाने हेतु धन की आवश्यकता थी। मनमोहन के माध्यम से कीर्ती ने प्रार्थी से वर्ष 2021 में सम्पर्क किया और अपनी समस्याऐ बतायी। कहा कि हमारे पास करोड़ों की प्रोपर्टी है परन्तु विवाद के कारण हम बेच नहीं पा रहे है आप मेरी 10,00,000 रूपये की आर्थिक मदद कर दे जिससे हमारा परिवार चल जाये। हम विवाद निपटते ही प्रोपर्टी बेचकर आपकी अमानत आपको वापस कर देगें। इस तरह की बातों से प्रार्थी को विश्वास में लेकर एवं मनमोहन की मित्रता का वास्ता दिखाते हये उसके घर पर कीर्ती ने प्रार्थी को मदद करने हेतु मजबूर कर दिया।
प्रार्थी ने उनसे कहा कि एक दम हम व्यापार में लगा हुआ रूपया नहीं दे पायेगें। तब कीर्ती ने कहा कि आप समय समय पर आवश्यकता अनुसर, हमको पैसे देते रहना हम एक साथ पूरी रकम आपको वापस कर देगें। कीर्ती ने विश्वास में लेकर प्रार्थी से जुलाई 2021 से माह मार्च 2025 के मध्य समय समय पर पेटीएम द्वारा अपने ऐक्सिस बैंक एवं आईडीबीआई बैंक में लगभग 10,00,000 रूपया डलवा लिया। तदोपरान्त कीर्ती के भाई मनमोहन की मृत्यु हो गयी। प्रार्थी से कीर्ती ने कहा कि आपने मेरी मदद बहुत की है मेरा भाई मर समय मेरी मदद और कर दो हमारी जमीन का सौदा हो गया है हम पूरी आपकी अमानत आपको वापस कर देगें। यह कहकर माह मई 2026 तक 1,00,000 रूपया और ले लिया।
इस प्रकार कीर्ती द्वारा प्रार्थी से अपने बैंक खातो में 11,00,000 रूपया डलवा लिया गया। माह जुलाई प्रारम्भ होते ही प्रार्थी ने उसकी बात याद दिलायी और कहा कि मेरी अमानत मुझे वापस करो तो वह टाल मटोल करने लगी और शीघ्र वापस करने का अश्वासन दिया। 04.08.2026 शाम लगभग 4 बजे प्रार्थी अपने भाई एवं शील परिहार के साथ कीर्ती के ससुराल कमालगंज गया और जानकारी की। पता चला कि उसका चाल चलन बहुत बिगड गया है इस पर प्रार्थी ने वहां खडे लोगो को पूरी बात बताई। जिस पर लोगो ने कहा कि उसका यही ठगी का धंधा है तुम कहा फंस गये। इस बात की जानकारी जब कीर्ती को हुई तो उसने 5.08.2026 को प्रार्थी की पत्नी को फोन किया और गाली गलौज किया।
कहा कि कहा है संजय उनका दिमाग खराब हो गया इस पर पत्नी ने कहा अभी वह घर नहीं है तुम शाम को घर आ जाना तब वह मिल जायेगें। 6.08.2026 को शाम 4 बजे उक्त कीर्ती दो अज्ञात लोगो को लेकर प्रार्थी के घर आई और घर के बाहर चिल्लाकर गाली गलौज करने लगी। उस समय प्रार्थी के घर पर गांव बिहार निवासी शील परिहार भी बैठे हुये थे। दरवाजा खोलते ही तीनो लोग घर के अन्दर घुस आये और प्रार्थी को देखते ही प्रार्थी को गालियां देते हुये कहा कि पकड ले चलो साले को बहुत तगादा करता है। साथ आये लोग प्रार्थी से खीचा तानी करने लगे और प्रार्थी को गिराकर तीनो लोगो ने कहा कि अपना रूपया भूल जाओ। तगादा करने की गलती की और किसी से कुछ कहा तो मैं ही ऐसा मुकदमा बनवाकर तुझ पर लगवाउंगी जो सालों जेल में सड़ते रहोगे।
कीर्ती ने यह भी कहा कि दादा जेल में है तो क्या फर्क पड़ता है उनका आज भी रूतबा है हम उनके आदमियों से जब चाहेगें तुम्हे उठवा लेंगे और जान से मार देगें। इस अचानक हुई घटना से प्रार्थी व उसकी पत्नी व बच्चा सभी लोग घबरा गये घटना की सूचना पिकट के सिपाहियो को दी। तो उन्होने कहा कि आइंदा कोई आये तो सूचना देना।

