चोरी की शिकायत करने वाले के घर से जेवरात बरामद: पुलिस ने किया गिरफ्तार: 3 चोर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 अगस्त। चोरी की झूठी शिकायत करने वाला व्यक्ति अपने ही जल में फंस गया। पुलिस ने जेवरात बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना जहानगंज के ग्राम महरूपुर खार निवासी प्रदीप कुमार उर्फ रिंकू पुत्र रामफेरे सिंह ने 21 अगस्त को डायल112 पर अपने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। थाना जहानगंज पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया घटना के संबंध में कुछ तथ्य संदिग्ध प्रतीत हुए। प्रकरण की गहनता से जांच किए जाने पर झूठी सूचना दिया जाना पाया गया।

जिसके सम्बन्ध में उप निरीक्षक बृजेश यादव ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर रिंकू के घर से चोरी में आदर्श गए सभी जेवरात बरामद के लिए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की। पुलिस ने गिरफ्तार रिंकू से पूंछताछ की तो उसने बताया कि मेरी पत्नी पूर्व में घर से गहने अपने मायके ले गई थी। मायके पहुंचने के बाद उसने मुझे बताया कि उक्त गहने कही गिर गए हैं। बाद में हम दोनों के बीच झगड़ा होने पर वह गहने वापस घर ले आई थी। मैंने उक्त गहनों को अपनी पत्नी से छिपाने के उद्देश्य से चोरी की झूठी एवं मनगढंत कहानी बनाई।

तथा डायल-112 पर फोन कर घर से करीब 20 लाख रुपये के गहने एवं नगदी चोरी हो जाने की सूचना दी। मैंने पत्रकारों को भी चोरों द्वारा दिन दहाड़े घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले जाने के संबंध में सूचना दी। वीडियो के माध्यम से बयान भी दिया था। मैंने ही अलमारी से गहने निकालकर बड़े बक्से के नीचे छिपा दिए थे। जिन्हें बाद में मौका मिलने पर निकालकर बेचने का मेरा इरादा था। घटना को सही साबित करने के लिए मैंने स्वयं लोहे के सब्बल से अलमारी का लॉक तोड़ दिया था। बरामदगी का विवरण

जेवर सफेद धातु 2 करधनी (एक नई, एक पुरानी) 2 जोडी पतली पायल, 1 जोडी मोटी पायल, 1 गुच्छा चाबी का 2 साडी पिन 1 अंगूठी मोती लगी 1 अंगूठी सादा 1 सिक्का पुराना 2 मंगलसूत्र मोतियों की माला जिसमें लॉकेट लगे है 1 चैन लॉकेट सहित 2 जेन्ट्स अंगूठी 4 लेडीज अंगूठी 4 चूडियां, 2 जोडी झाले 1 नाक की नथ 2 छोटी रिंग कान की 1 झाला1 हार डोरी के सहित। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि चोरी किए गए सभी जेवरात बरामद के लिए गए हैं।

बकरा चोर गिरफ्तार

जहानगंज थाना पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में सर्फाबाद निवासी
अजय जाटव पुत्र सूरजपाल, अहमदरजा पुत्र जानमोहम्मद,
सुनील कुमार जाटव पुत्र रामौतार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवक घर के बाहर बंधे बकरों को चुराकर टेंपो से ले जा रहे थे।

error: Content is protected !!