हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत: परिवार में मातम

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 अगस्त। हादसे में साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड मुकेश अग्निहोत्री की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। थाना जहानगंज के ग्राम पकरिया निवासी कैलाश चंद अग्निहोत्री का 49 वर्षीय पुत्र मुकेश अग्निहोत्री साइकिल से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने जा रहा था। वह सुबह करीब 8.30 बजे थाना मऊदरवाजा के ग्राम ग्राम ढिलावल चौराहा व रेलवे अंडरपास के बीच शर्मा फर्नीचर वालों की गोदाम के सामने से गुजर रहा था।

उसी समय ढिलावल की ओर से पाइप लगी डीसीएम नाला बघार की ओर जा रही थी। फर्नीचर गोदाम के सामने भी डीसीएम खड़ी थी जिससे मार्ग अवरुद्ध था। जब डीसीएम वहां से गुजर रही थी उसी समय पाइप से टकराकर आम के पेड़ की डाल नीचे का जा गिरी। पेड़ की डाल के नीचे आने व डीसीएम की चपेट से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद सड़क के किनारे खड़ी डीसीएम को चालक लेकर चला गया।

पुलिस ने पाइप लगी डीसीएम को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। मुकेश के परिजन अस्पताल विलखते रहे। मेडिकल चौकी इंचार्ज रामकेश ने मुकेश के शव का पंचनामा भरा।

error: Content is protected !!