फर्रुखाबाद एफबीडी न्यूज 20 अगस्त सुबह के मुख्यमंत्री योगी ने कमी छुपाने के लिए स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम को हिदायत दी है कि स्कूली छात्रों की समस्याओं की तुरंत जांच कार्यवाही की जाए। इस संबंध में आज ही सूबे के मुख्य सचिव ने आदेश जारी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में साफ-सफाई, जलभराव की समस्या के समाधान, अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने और छात्रों-अभिभावकों के साथ नियमित संवाद के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिलाधिकारियों को सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों की जांच कर तथ्यात्मक जवाब देने को कहा गया है।
मुख्य निर्देश साफ-सफाई और जलभराव
बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाने और जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुविधाओं की निगरानी
ब्लॉकवार टीमें बनाकर स्कूलों में पठन-पाठन, पेयजल, बिजली और किचन शेड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराया जाएगा।
सोशल मीडिया निगरानी
जिलाधिकारियों को अपने सोशल मीडिया खातों के जरिए स्कूलों से जुड़ी शिकायतों की जांच करके तथ्यात्मक जवाब देने और भ्रामक सूचनाओं पर नजर रखने को कहा गया है।
उपस्थिति और डीबीटी
शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती बरतने तथा यूनिफॉर्म-जूता-मोजा आदि के लिए मिलने वाली डीबीटी राशि के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। मालूम हो कि जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में मीडिया कर्मियों के प्रवेश के संबंध में मनमाने ढंग का आदेश जाहिर है।

