निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी मंडल रेल प्रबंधक: अधिकारी सहमें

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 17 अगस्त। निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फस जाने पर मंडल रेल प्रबंधक असहज हो गई और रेलवे के अधिकारी सशंकित हो गये,रेलवे की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। पूर्वोत्तर रेलवे की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा आज आज शाम 5.10 बजे स्पेशल ट्रेन से अधिकारियों के काफिले के साथ निरीक्षण करने फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची। उन्होंने स्टेशन परिसर के बाहर हो रहे निर्माण को देखकर रेलवे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे ट्रैक को भी बड़ी परखी नजर से गंभीरता से देखा, खामी देखकर ट्रैक में लगे लकड़ी के पटले को सही करने का निर्देश दिया।

मंडल रेल प्रबंधक जब प्लेटफार्म नंबर 5 के आगे माल गोदाम के पास बन रहे रनिंग रूम को देखने के लिए पहुंची वहां काफी कीचड़ देखकर घबरा गई और आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने कीचड़ की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां पर ईंटें रखवाइये जिससे आगे जा सकूं। कर्मचारियों ने तुरंत ही कीचड़ में ईंटे रख कर जाने के लिए रास्ता बनाया। तभी डीआरएम ने निर्माणाधीन रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि अमृत योजना के अंतर्गत जो निर्माण हो रहा है उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। सारी व्यवस्थाएं ठीक हो रही हैं रेलवे स्टेशन अच्छा बन रहा है। वह यह नहीं बता पायी कि यह यह काम कब तक पूरा होगा।

मंझना से अनवरगंज रेलवे स्टेशन तक एलिवेटेड ट्रैक के बारे में बताया कि यात्रियों की असुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा, सीनियर डीम विजय कुमार यादव, सीनियर डीएन विपिन कुमार यादव, स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!