रेलवे रोड के उद्घाटन में नाराज सभासदों को मनोज अग्रवाल ने मनाया

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 अगस्त। आज शाम रेलवे रोड के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नाराज सभासदों को भाजपा नेता मनोज अग्रवाल ने मनाया। नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती वत्सला अग्रवाल ने सायं चौक बाजार टाइम सेंटर स्थल के निकट फीता कटकर रेलवे रोड का उद्घाटन किया। इसी दौरान उन्होंने उद्घाटन शिलापट का अनावरण किया। उद्घाटन पूजन के दौरान के दौरान अग्रवाल दंपत्ति के समर्थन व ठेकेदार घेरा लगाए हुए थे। नाराज सभासद विश्वनाथ राजपूत, सभासद पति मुदस्सर खांन, श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री के पति महेंद्र अग्निहोत्री उर्फ बाबू, श्रीमती सुनीता वाजपेई के पति संजीव वाजपेई एवं सभासद अतुल शंकर दुबे भीड़ के कारण पीछे खड़े थे।

सभासदों को दूर खड़ा देखकर भाजपा नेता मनोज अग्रवाल वहां पहुंचे उन्होंने सभासदों से पूंछा कि आप लोग पीछे क्यों खड़े हो। गुस्साए सभासदों ने मनोज अग्रवाल को बताया कि वहां आपके समर्थक घेराबंदी किए हैं। तभी सभासदों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि उद्घाटन शिलापट पर पर सभासदों का नाम नहीं लिखाया गया। अध्यक्ष के अलावा नगर विधायक एमएलसी एवं सांसद का नाम लिखा गया। जबकि हम लोगों का क्षेत्र इसी सड़क से संबंधित है। गलती का अहसास होते ही मनोज अग्रवाल ने स्वीकार किया कि गलत हुआ है।

गलती का सुधार करने के लिए सड़क के शिलान्यास स्थल पर आप लोगों के नाम की का पत्थर लगवा देंगे। इसी दौरान अध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल ने फतेहगढ़ के कार्यक्रम में बदसलूकी का शिकार होने वाले सभासद को मनाते हुए कहा की गलती करने वाले कर्मचारी को डांट दिया है। फतेहगढ़ के कार्यक्रम के दौरान पालिका कर्मचारी मृदुल वर्मा अध्यक्ष के समर्थकों के लिए लस्सी ले जा रहा था तभी सभासद ने उसके हाथ से लस्सी ले ली थी, तो कर्मचारी ने सभासद का हाथ पकड़ लिया था।

सभी लोगों ने ढोल नगाड़ों की ध्वनि के दौरान मठिया देवी मंदिर तक जाकर सड़क एवं लाइट का जायजा लिया। मालूम हो कि आज से ही रेलवे रोड की लाइट चालू की गई है। सभासदों ने बताया कि अभी तक रेलवे रोड का सही ढंग से निर्माण नहीं हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सभासद धर्मेंद्र कनौजिया, अनिल यादव, शक्ति सिंह, पूर्व सभासद रमेश मिश्रा, लल्ल वर्मा, नवनीत कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!