फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 18 अगस्त। शासन ने जिले के पांच नायब तहसीलदारों की तहसीलदार पद पर पदोन्नति कर दी है।
तहसीलदार पद पर प्रोन्नति पाने वालो में तहसील सदर परगना पहाड़ा के नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, परगना मोहम्दाबाद की नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी, तहसील कायमगंज के नायब तहसीलदार हर्षित सिंह एवं तहसील अमृतपुर के नायब तहसीलदार अभिषेक यादव शामिल है। तहसील सदर के नायब तहसीलदारों की प्रोन्नत की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिन्होंने नायब तहसीलदार सनी कनौजिया को बुके भेंट कर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
मालूम हो कि मधुर स्वभाव के नायब तहसीलदार सनी कनौजिया की 2 सितंबर 2023 को तहसील सदर में तैनाती हुई थी। बीते माह पूव उनके पास तहसीलदार का भी चार्ज रहा। श्री कनौजिया तहसील कायमगंज से तबादले पर आए थे उनकी तहसील कायमगंज में 1 अक्टूबर 2021 को तैनाती हुई थी। बताया गया कि तहसील अमृतपुर के नायब तहसीलदार अभिषेक यादव नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी के पति है।

