रिश्वतखोर जेई के साथ एसएसओ चंद्रभान भी गिरफ्तार: केस दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 19 अगस्त। कानपुर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना पुलिस ने रिश्वतखोर जेई व एसएसओ को गिरफ्तार कर उनके विरोध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। याकूतगंज सब स्टेशन के जेई अजीत राजपूत ने ग्राम गुगौरा निवासी मंसाराम जाटव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र से विद्युत कनेक्शन का एस्टीमेट बनाने के लिए10 हजार रुपए मांगे। रिश्वतखोरी के लिए चर्चित जेई अजीत राजपूत ने रिश्वत की वसूली करने के लिए सब स्टेशन एसएसओ चंद्रभान को लगाया। रिश्वत मांगे जाने से परेशान मंसाराम ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर थाने में की।

जेई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एंटी करप्शन टीम बनाई गई। टीम के सदस्य 2 बोलोरो से गुगौरा सब स्टेशन के निकट पहुंचे और जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

चंद्रभान ने रिश्वत दिलाने के लिए मंसाराम को कार्यालय में जेई अजीत राजपूत से मिलाया। मंसाराम ने रिश्वत के 10 हजार रुपए जेई को दिलवाये, तभी इशारा मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जेई अजीत राजपूत के साथ ही एसएसओ चंद्रभान को दबोच लिया। दोनों को पड़कर कोतवाली फतेहगढ़ ले जाया गया। बताया गया कि मंसाराम ने नलकूप लगवाने के लिए बीते दिनों बोरिंग कराई है। रिश्वतखोर जेई अजीत राजपूत इससे ढिलावल फीडर में तैनात रहे।

error: Content is protected !!