सचिन चौधरी को प्रशंसा चिन्ह रजक मिला: कई कर्मी प्रशस्ति पत्रों से सम्मानित

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 16 अगस्त। जनपद के शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी को प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित होने का सौभाग्य हासिल हुआ है। सूबे के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सराहनीय योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिन चौधरी को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किया है। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी को बीते दिन प्रशंसा चिन्ह रजत भेंट किया है। उप निरीक्षक सचिन चौधरी इससे पूर्व एसओजी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ एवं थाना मऊदरवाजा व थाना मेरापुर में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत रहे हैं।

जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री चौधरी को प्रशंसा चिन्ह रजत मिलने पर बधाई दी है।
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में न्यायालय सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक सुंदरलाल को पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा चिन्ह एवं स्क्रोल प्रदान किया है। इस पुरस्कार को पाने वालों में रिजर्व पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी नंद किशोर, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र शुक्ला मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।

पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह यादव को राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा पदक एवं स्क्रोल प्रदान किया गया है। यूप 112 फतेहगढ़ के मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह एवं मुख्य आरक्षी चालक शिव नारायन को यूपी112 मुख्यालय द्वारा आपात सेवाएं अंतर्गत प्राप्त इवेंट पर त्वरित सूझबूझ भरी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को तत्काल आपात सहायता उपलब्ध कराकर पीआरबी ऑफ़ द डे सम्मान अर्जित किया है।

अप 112 फतेहगढ़ की महिला आरक्षी ज्योति सविता, आरक्षित चालक धीरेंद्र सिंह, महिला आरक्षी कुमारी सपना मौर्य एवं आरक्षित चालक रविंद्र यादव को यूपी 112 मुख्यालय द्वारा आपात सेवाएं अंतर्गत पीआर ने जनपद फतेहगढ़ में उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम बनाए रखते हुए मनोयोग के साथ राजकीय कार्य संपादित किया है। कर्मचारियों के सम्मानित होने पर उनके परिजन एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

error: Content is protected !!