फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) नगर के प्रमुख व्यापारी गौर हरि अग्रवाल ने लाखों रुपए की ठगी करने वालों पर केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर नगर के मोहल्ला सेठ गली 5/32 सेठ गली निवासी गौरहरि अग्रवाल पुत्र श्रीराम अग्रवाल की ओर से मोहल्ला श्याम कुंज नुनहाई निवासी प्रवीन अग्रवाल पुत्र सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल एवं कार्तिक अग्रवाल पुत्र प्रवीन अग्रवाल को आरोपी बनाया है। गौर हरि अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि प्रार्थी व्यापारी है प्रवीन अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, तथा कार्तिक अग्रवाल एक साथ प्रार्थी की पत्नी के पास आए।
अपनी जरूरत पूरी करने के लिए प्रवीन अग्रवालने मेरी पत्नी से उधार 75,00,000/- रुपयों की मांग की। प्रवीन अग्रवाल व उक्त सुभाष चंद्र अग्रवाल व कार्तिक अग्रवाल ने प्रार्थी की पत्नी से लिया गया उधार रुपया जल्द ही वापस करने का पक्का भरोसा दिलाया। प्रवीन अग्रवाल एवं उनके पिता एवं भाई की बातों पर भरोसा करके प्रार्थी की पत्नी पूनम. अग्रवाल ने 50,00,000/- रुपए अपने बैंक खात से प्रवीन अग्रवाल के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिए। प्रार्थी ने प्रवीन अग्रवाल के बैंक खाता में 25,00,000/- रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार कुल 75,00,000/- रूपए प्रवीन अग्रवाल को उधार दे दिए। समय व्यतीत होने के बाद प्रार्थी की पत्नी ने प्रवीन अग्रवाल से उधार रुपए वापस करने के लिए तलब तकादा किया।
इस पर प्रवीन अग्रवाल ने 15,00,000/- रुपए प्रार्थी के बैंक खाता में ट्रांसफरकर दिए। पत्नी पूनम अग्रवाल द्वारा बार बार तलब तकादा करने पर प्रवीन अग्रवाल ने पंजाब नेशनल बैंक शाखा फर्रुखाबाद की चेक दिनांकित 30-04-2026 मुबलिग 50,00,000/-रुपए पत्नी पूनम अग्रवाल को प्रदान कर दी। पत्नी ने उक्त चेक को भुगतान के लिए अपने स्टेट बैंक आफ इण्डिया शाखा फर्रुखाबाद के खाते में जमा किया। जो 05-05-2026 को Funds Insufficient की टिप्पणी के साथ अनादरित हो गई, बैंक ने अनादिरत चेक मय मेमो वापस कर दी। प्रवीन अग्रवाल पर चेक धनराशि के अलावा 10,00,000/- रुपए अभी भी उधार बकाया है।
जिसका प्रार्थी ने उक्त प्रवीन अग्रवाल से कई बार तलब तकादा किया किन्तु प्रवीन अग्रवाल बराबर टालमटोल करते चले आ रहे है। 13-05-2026 को समय करीब शाम 5 उक्त प्रवीन अग्रवाल से उधार के बकाया 10,00,000/- रुपए मांगे तो उक्त प्रवीन अग्रवाल ने रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। इस प्रकार उक्त प्रवीन अग्रवाल धोखाधडी से अमानत में खयानत कर दस लाख रुपए हड़प कर अपराधिक कृत्य किया है।

