फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) आज सुबह इटावा बरेली हाईवे पर हुई दुर्घटना में एक दुर्घटना में कांवड़िए की मौत हो गई और एक दर्जन घायल हो गए। जनपद लखीमपुर के करीब एक दर्जन कांवड़िए ट्रैक्टर पर सवार होकर फर्रुखाबाद पांचाल घाट गंगा जल लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर आज सुबह करीब 5:30 बजे जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र से गुजर रहा था। उसी समय रोडवेज बस की टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर भेजा गया।
डॉक्टर ने जनपद लखीमपुर खीरी थाना मैलानी के ग्राम जटपुरा निवासी विजयपाल की 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल फूलमती, यश कुमार, मीना, सपना, निर्मला, कमलेश, नेमा देवी पूनम देवी, श्री कृष्णा, गुड्डी देवी, जमुना देवी का प्राथमिक उपचार किया गया। अधिक चुटैल लोगों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। राजेपुर थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने एफबीडी न्यूज को बताया की दुर्घटना थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में हुई है। मृत महिला का दरोगा जगदीश ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अल्लाहगंज थाना अध्यक्ष ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि ट्रैक्टर सवार कांवड़िए फर्रुखाबाद गंगा जल लेने जा रहे थे। आज सुबह थाना अल्लाहगंज एवं रामगंगा बॉर्डर के निकट रोडवेज बस की टक्कर से हादसा हुआ है, हादसे में बस चालक भी घायल हुआ है।

