अधिवक्ता महासभा का चुनाव: सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि बड़ी

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)11 अगस्त। तहसील सदर में अधिवक्ता महासभा के चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त सायं 3 बजे कर दी गई है। तहसील सदर अधिवक्ता महासभा की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता में आज उनके बिस्तर पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान अभियान व शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाकर 18 अगस्त शाम 3 बजे तक बढ़ा दी गई। तय किया गया कि सदस्यता शुल्क की तिथि के बाद शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

बैठक में अधिवक्ताओं के एकजुटता पर बल देते हुए समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय व निष्पक्ष कमेटी के गठन व निर्वाचन नियमावली पर चर्चा की गई। बैठक में एल्डर्स कमेटी के साथ ही साथी अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। मालूम हो कि पूर्व की बैठक में तय किया गया था कि रजिस्टर्ड अधिवक्ता महासभा तहसील सदर के चुनाव में शामिल होने के लिए सभी अधिवक्ता अपना वार्षिक शुल्क 120 रुपए 14 अगस्त को सायं 3 बजे तक जमा कर दें। जो अधिवक्ता अपना एसओपी जमा नहीं कर पाये वह सभी अधिवक्ता अपना एसओपी अनिवार्य रूप से जमा कर दे। आज की
बैठक में कमेटी के सदस्य, दयाशंकर तिवारी एडवोकेट, प्रदुमन कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रवीन चंद्र सक्सेना एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट, विपिन बिहारी सक्सेना, मुन्ना यादव, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, संतोष कुमार सक्सेना, भानु प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह प्रकाश द्विवेदी, मंजेश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!