फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़)11 अगस्त। तहसील सदर के अधिवक्ताओं से चुनाव में भाग लेने के लिए एसओपी जमा करने को कहा गया है। तहसील सदर अधिवक्ता महासभा की एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी एडवोकेट की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि रजिस्टर्ड अधिवक्ता महासभा तहसील सदर के चुनाव में शामिल होने के लिए सभी अधिवक्ता अपना वार्षिक शुल्क 120 रुपए 14 अगस्त को सायं 3 बजे तक जमा कर दें। जो अधिवक्ता अपना एसओपी जमा नहीं कर पाये वह सभी अधिवक्ता अपना एसओपी अनिवार्य रूप से जमा कर दे। बैठक में कमेटी के सदस्य प्रदुमन कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रवीन चंद्र सक्सेना एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट शामिल रहे।

