होटल पर बुलडोजर चलाने की मांग: लिपिक पर रिश्वतखोरी का आरोप

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 11 अगस्त। शातिर फरार अपराधी खालिद उर्फ रज्जू के होटल पर बुलडोजर चलाने की मांग करने वाले सुधीर दिवाकर ने लिपिक पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सुधीर दिवाकर ने प्रार्थना पत्र भेजकर जिलाधिकारी को वास्तविकता से अवगत कराया है कि न्यायालय श्रीमान नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र/नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में राज्य बनाम खालिद उर्फ रज्जू धारा-10 उ०प्र०आर०बी०ओ० एक्ट थाना कोतवाली फतेहगढ़ का मुकदमा लम्बित है।

उक्त वाद में खालिद उर्फ रज्जू पुत्र मो० इरशाद अली द्वारा होटल ब्लू हैवन का निर्माण गलत व नियमों के विपरीत अवैधानिक रुप से किया जिस संबंध में उक्त पत्रावली में होटल ब्ल हैवन के ध्वस्तीकरण का आदेश पूर्व नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र/नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 01.06.2023 को किया व नोटिस भी जारी किया। तीन वर्ष से अधिक समय हो गया है उक्त आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है। संबंधित लिपिक खालिद उर्फ रज्जू के ब्लू हैवन होटल में निःशुल्क खाना खाता है तथा खालिद उर्फ रज्जू से आर्थिक लाभ भी प्राप्त करता है। मैने नगर मजिस्ट्रेट को उक्त पत्रावली की आर्डरसीट व आदेश की नकल हेतु प्रार्थना पत्र दिया। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र/नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उस पर नकल जारी करने का आदेश भी किया। परन्तु विनियमती क्षेत्र फर्रुखाबाद का संबंधित लिपिक अमन यादव नकल जारी नहीं कर रहा है तथा सभी बातें खालिद उर्फ रज्जू को बता देता है।

जिससे खालिद उर्फ रज्जू अपना बचाव कर सके। जब मैंने ने नकल हेतु दबाव डाला, तो संबंधित बाबू छुट्टी लेकर कार्यालय से गायब रहता है। सुधीर दिवाकर ने डीएम से फरियाद की है कि विनियमित क्षेत्र फर्रुखाबाद से संबंधित लिपिक अमन यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए उक्त नकलें दिलवाने की मेहरबानी करें। लिपिक अमन यादव ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए हैं, जांच में असलियत सामने आ जाएगी।

error: Content is protected !!