पत्नी की हत्या कर भाग गया नशेड़ी पति

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 12 अगस्त। नशेड़ी सनी वर्मा बीती रात पत्नी की हत्या कर भाग गया। थाना कादरी गेट के ग्राम देवरामपुर निवासी सनी वर्मा पीओपी का ठेकेदार है सनी बीती रात 10 बजे नशे में घर पहुंचा। नीचे खाना खाने के बाद सोने के लिए छत पर चला गया, छत पर उसकी 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी सो रही थी। सनी का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ इसी दौरान सनी ने पत्नी के सिर पर किसी बजनी बस्तु से जबरदस्त हमले किए। जिससे मीरा देवी का सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद सनी नीचे उतरा और कपड़े बदलकर घर से जाने लगा। संदेह होने पर सनी को उसके वृद्ध पिता ने रोका तो सनी पिता को धक्का देकर बुलेट लेकर घर से भाग गया।

संदेह होने पर मां सरस्वती देवी ने नाती राम एवं नातिन दुर्गा को छत पर भेजा, दोनों बच्चे चारपाई पर लहूलुहान मां को देखकर चीखने लगे। सूचना मिलने पर मध्य रात अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी, थानाध्यक्ष कपिल चौधरी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने आज मीरा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर परीक्षित एवं डॉ राणा प्रताप की टीम ने वीडियोग्राफी से मीरा देवी के शव का पोस्टमार्टम किया। पीएम के दौरान मीरा देवी के सिर में तीन गंभीर चोटे देखी गई तीन हड्डियां टूटने एवं अधिक खून रिसने से उसकी मौत की वजह बताई पायी गई। बताया गया की नशेड़ी पति की पिटाई से मीरा देवी दो माह पूर्व जनपद कासगंज थाना गंजडुडवारा के ग्राम नगला कोठी चली गई थी वह एक पखवारा पूर्व ही घर आई थी। सूचना मिलने पर मीरा देवी के मायके वाले भी पहुंच गए।

error: Content is protected !!