मुंह में डुपट्टा लपेट प्रेमिका को गंगा पुल के नीचे फेंका: बच गई जान

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 13 अगस्त। प्रेमी ने मार डालने के लिए बीती रात प्रेमिका को सिर में दुपट्टा लपेट गंगा पुल से नीचे फेंक दिया। किनारे झाड़ी में अटक जाने से प्रेमिका की जान बच गई। कमालगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली कायमगंज के ग्राम मीरगंज निवासी भैया लाल की की 25 वर्षीय पुत्री सुमन की कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नीम करोरी निवासी रामू राजपूत के साथ विवाह हुआ था। रामू जब किसी लड़की को भगा ले गया तो सुमन ने उसे छोड़ दिया और थाना कंम्पिल के ग्राम अकबरपुर निवासी हरजीत के साथ रहने लगी। हरजीत ने सुमन को किराए पर बरेली में रखा और बीते 2 माह से पांचाल घाट स्थित लोधी राजपूत भवन में किराए पर रहने लगा। हरजीत काम करने के लिए दिल्ली चला गया और दो दिन पहले ही भांजे के साथ घर लौटा।

हरजीत ने 2 दिन भांजे के साथ घर में शराब की दावत उड़ाई। बीती शाम शाम हरदीप ने सुमन से कहा कि बैग में कपड़े रख लो तुम्हें बहन के यहां छोड़ देंगे। हरदीप बाइक पर सुमन व भांजे को बिठाकर थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ पहुंचा। वहां हरदीप ने पानी की बोतल व मेडिकल से टैबलेट खरीदा। टैबलेट सुमन को देकर कहा कि गोली खा लो। संदेह होने पर सुमन ने टैबलेट फेंक दी और पानी पीकर जताया कि टेबलेट खा ली है। हरदीप हरदोई रोड की ओर से थाना कमालगंज क्षेत्र के मडैयन घाट पुल पर पहुंचा। हरदीप और उसके भांजे ने रात 1 बजे सुमन के सिर को दुपट्टे से लपेटकर पुल से नीचे फेंक दिया। संयोग से सुमन पुल के निकट झाडी में फंस गई किसी तरह बाहर निकल कर शोर मचाया। आवाज सुनकर पुल पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी नाव लेकर घटनास्थल पहुंचे।

पानी में बहने के दौरान सुमन की साड़ी खुलकर गंगा में बह गई थी कर्मचारी सुमन को लेकर पुल पर पहुंचे और उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी, सूचना मिलने पर आज सुबह करीब 6 बजे थानाध्यक्ष राम सहाय महिला पुलिस के साथ पुल पर पहुंचे। पुलिस ने सुमन को कमालगंज सीएचसी पहुंचाया और घटना के संबंध में व्यापक पूंछताछ की। सुमन ने पुलिस को आप बीती सुनाई, प्राथमिक उपचार के बाद सुमन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि सुमन दो माह की गर्भवती है।

error: Content is protected !!