करंट से अधेड़ की मौत: 2 युवक झुलसे: विद्युत विभाग की घोर लापरवाही से हादसा

फर्रुखाबाद (एफ बीडी न्यूज़) 22 अगस्त। विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण अधेड़ अवधेश कुमार यादव की करंट लगने से मौत हो गई जबकि दो युवक झुलस गए। थाना मऊदरवाजा के ग्राम गंगा दरवाजा निवासी 50 वर्षीय अवधेश यादव आज सुबह करीब 6 बजे बरसात होने के कारण छाता लेकर साइकिल से गंगा नहाने जा रहे थे। गंगा दरवाजा तिराहा ट्रांसफार्मर के निकट बिजली के टूटे तार रास्ते में पड़े थे। अवधेश की साइकिल बिजली के तार में उलझ गई करंट लगने से अवधेश की हालत गंभीर हो गई। पड़ोस के लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने के लिए लाइनमैन को जानकारी दी लेकिन सप्लाई बंद नहीं की गई।

तभी युवक सुरजीत व शिवम ई रिक्शा से से जाते समय करंट लगने से झुलस गए। ग्रामीणों ने लकड़ी से टूटे तारों को सड़क के किनारे किया। सूचना मिलने पर परिजन अवधेश को लोहिया अस्पताल ले गए, डॉ वैभव ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया। करंट से झुलसे युवकों को भी लोहिया अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर अवधेश की साइकिल व छाता पड़ा देखा गया। जब घटना की जानकारी लकूला फीडर के जेई दी गई तब बिजली की आपूर्ति बंद की गई। बताया गया कि बीती रात ही बिजली के तार टूट गए थे सूचना देने के बावजूद टूटे तार नहीं हटाए गए।

error: Content is protected !!