पुलिस ने छोड़ दिया भाकियू नेताओं को: राकेश टिकैत की सिफारिश पर

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद रिहा कर दिया। इस मामले में भाकियू नेता राकेश टिकैत की सिफारिश बताई जा रही है। आज भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार आदि नेताओं ने जिलाधिकारी से वार्ता की। भाकियू नेता सायं जिलाध्यक्ष के आवास स्थित कार्यालय में आगे की रणनीति बना रहे थे। उसी दौरान सीओ सिटी अभय वर्मा कोतवाली फतेहगढ़ एवं थाना कादरी गेट के पुलिस बल के साथ अजय कटियार के आवास पर गए। पुलिस अजय कटियार, अरविंद शाक्य, अनुज राजपूत, बृजेश गंगवार, अभय यादव एवं शिवराम शाक्य को पड़कर कोतवाली फतेहगढ़ ले गई, जिनको मुंशी कार्यालय में बैठाया गया।

भाकियू नेताओं की गिरफ्तारी के कागजात तैयार कर अभियुक्तों को पेश करने के लिए एस ओजी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अदालत ले जाया गया। पुलिस अभियुक्तों को वाहन से नीचे उतारने वाली थी उसी समय सीओ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनको वापस कोतवाली ले जाओ। कोतवाली ले जाकर आरोपियों को छोड़ दिया गया। बताया गया कि भाकियू कार्यालय पर प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत एवं आगरा मंडल के उपाध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य आदि नेता मौजूद थे। जिन्होंने नेताओं के पकड़े जाने की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दी। भाकियू नेता अरविंद शाक्य ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि उन लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रयास करके छुड़वाया है।

error: Content is protected !!