फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 22 जुलाई। हिंदू समाज पार्टी के दबाव में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सनातन धर्म के पवित्र धार्मिक ग्रंथ श्री राम चरित मानस व श्रीमद भगवत गीता का घोर अपमान के मामले में माफी मांग ली है। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने अपना माफी नामा सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हिंदू समाज की पार्टी के द्वारा भाजपा नेता का पुतला पहुंचने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने मीडिया को अपडेट कराया है कि
विगत दिनों भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा नेताओं द्वारा सनातन धर्म के पवित्र धार्मिक ग्रंथ श्री राम चरित मानस व श्रीमद भगवत गीता का घोर अपमान किया गया।
https://www.facebook.com/share/v/1HuT7VnQR2/
जिसके विरोध में मेरे द्वारा भाजपा नेताओं को तीन दिन में माफ़ी मांगने का समय दिया गया था अन्यथा की स्थिति में मेरे द्वारा 23 जुलाई को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का पुतला फूँकने का ऐलान किया गया था। आज भाजपा के जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर एक विडियो डालकर उक्त प्रकरण में सार्वजनिक माफ़ी मांगी गई है। जिसके कारण कल के पुतला दहन के कार्यक्रम को पूर्ण रूपेण निरस्त किया जाता है।

