भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार 5 साथियों सहित गिरफ्तार: कलक्ट्रेट में गुंडागर्दी करने के मामले में

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 जुलाई। पुलिस ने बाकियों जिला अध्यक्ष अजय कटियार को 5 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है प्रशासन ने सबक सिखाने के लिए सरेआम गुंडागर्दी करने वाले भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार व उनके साथियों सहित पांच दर्जन कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराया है। घटना के संबन्ध में थाना राजेपुर के ग्राम नगरिया जवाहर निवासी होमगार्ड शिवपूजन ने केस दर्ज कराया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में होमगार्ड शिवपूजन ने कहा है कि प्रार्थी की ड्यूटी 22.07.2026 को कलक्टेट परिसर में 16 बजे से 23.07.26 रात 12 बजे तक मैन गेट पर थी।

ड्यूटी के दौरान 22.07.2026 समय लगभग 20.30 बजे अजय कुमार कटियार पुत्र स्व० राजेन्द्र नाथ कटियार निवासी मिशन कम्पाउण्ड नेकपुर कलां थाना कोतवाली फतेहगढ जनपद फर्रुखाबाद (जिला अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)) व अभय यादव (महासचिव), अरविन्द शाक्य, अनुज राजपूत (युवा जिलाध्यक्ष), बृजेश गंगवार, शिवराम शाक्य, अंकित गंगवार अपने करीब 50-60 समर्थकों के साथ जिसमें कुछ लोग मोटर साइकिलों से तथा कुछ लोग कार से तथा कुछ लोग टैक्ट्रर से कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी गेट पर आये। सभी लोगो के हाथों में लाठी-डंडे थे मेरे से गेट खोलने को कहा गया तो मैने अन्दर से ही वार्ता करते हुये पूंछा कि इस समय कोई भी अधिकारी कलक्ट्रेट परिसर पर उपस्थित नही है आपको अन्दर क्यों जाना है।

तो वो लोग मेरे साथ अभ्रदता से बात करने लगे और गेट न खोलने पर गाली गलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर भी जब मैंने गेट नही खोला तो वह लोग मैन गेट की साइड में लगे छोटे गेट से घुसने लगे। मैने वहां जाकर रोकने का प्रयास किया तो मुझे धक्का मुक्की की जिससे मेरे अन्दरुनी चोटे आयी। फिर भी मैंने बार-बार रुकने के लिए कहा तो अजय कटियार व अन्य लोगो ने कहा कि एक तरफ हट जा नही तो तुझे इतना पीटेंगे कि चलने लायक नही रहेगा। कुछ लोगो ने अन्दर जाकर एनआईसी गेट को खोल दिया और अजय कटियार अपने सभी समर्थको के साथ मय वाहनों के कलक्टेट परिसर में घुस गया और कलक्टेट परिसर में जाकर अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन/नारेबाजी करने लगा। जिससे शान्ति व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसकी सूचना मैने अपने उच्चाधिकारियों को दी थी उन लोगो के चले जाने के बाद मैं लिखित सूचना देने थाने आया हूं।

error: Content is protected !!