फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 23 अक्टूबर 26। विरोधी की पैरवी करने के आरोप से गुस्साए भाजपा समर्थक चर्चित प्रबंधक ने सपा समर्थक शिक्षा नेता की सरेआम पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया जबकि सपा समर्थक मायूस हो गए। यह अजीबोगरीब सनसनी खेज घटना आज सुबह 10.30 बजे नगर फर्रुखाबाद राजकीय इंटर कॉलेज स्थित भाजपा एमएलसी प्रत्याशी के बस्ते की है। ग्राम नगला खैरबंद स्थित महावीर इंटर कॉलेज के कई शिक्षक नेता व शिक्षक जीआईसी में मतदान करके बाहर निकले। बाइक से जाने वाले शिक्षक नेता ने भाजपा प्रत्याशी के बिस्तर पर चर्चित स्कूल प्रबंधक को दिखकर मोटरसाइकिल रोक ली।
शिक्षक नेता ने रोबीली कड़क भाषा में प्रबंधक से कहा कि तुम मेरे विरोधी की बहुत मदद करते हो। प्रबंधक ने शालीनता से जवाब शिक्षक को जबाव दिया कि वह हमारे बड़े भाई हैं। सभी लोग अपने मिलने वालों की मदद करते हैं मैंने मदद कर दी तो कोई नई बात नहीं है। यह बात कहकर प्रबंधक जाने लगे, तभी घमंडी शिक्षक नेता ने चेतावनी भरे लहजे में प्रबंधक से कहा कि तुम्हें ऐसे कोई बात समझ में नहीं आती। धमकी भरी बात सुनकर प्रबंधक रुक गये, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत ही शिक्षक नेता की बाइक की चाबी निकाल ली और शिक्षक नेता को सरेआम गाली देते हुए उनके गाल पर तीन चार जोरदार झापड़ जल दिए।
सरेआम पिटाई होते ही शिक्षक नेता की दबंगई कापूर हो गई, उन्होंने माहौल को देखते हुए प्रबंधक से रुहासे स्वर में कहा कि आप हमारे चाचा है थप्पड़ मार सकते हैं। प्रबंधक ने शिक्षक नेता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि मुझे कायदे में बात करना नहीं तो अगली बार सही ढंग से फिट कर दूंगा। अनेकों राहगीरों ने भी शिक्षक नेता की पिटाई की घटना को देखकर अपने साथियों को बताया की किस तरह प्रबंधक ने शिक्षक नेता की पिटाई की है। घटनास्थल पर रामानंद इंटर कॉलेज समूह के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री, महावीर इंटर कॉलेज के शिक्षक नेता प्रवेश शाक्य, शिक्षक नेता महिपाल सिंह, आदि शिक्षकों के अलावा भाजपा समर्थक संजू तिवारी, पिंकू चौहान, ज्ञानेंद्र अवस्थी, डमरू, सचिन बाथम आदि लोग मौजूद थे।























