फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) 23 अक्टूबर 26। पत्नी से विवाद होने पर युवक पगलू उर्फ अजय ठाकुर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पगलू थाना कमालगंज के ग्राम सबासी गंगा पार निवासी मुनेश्वर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र था। पगलू की पत्नी मोहिनी मायके में थी रात करीब 11 बजे पगलू ने फोन पर पत्नी के साथ बात की। इसी दौरान पत्नी से विवाद होने पर पगलू ने कमरे के कुंडे कपड़े का फंदा डालकर फांसी लगा ली।
बताया जाता है कि पगलू की मां रात करीब 2.30 बजे उठी तो उन्होंने देखा कि बेटे का कमरे का गेट खुला है लाइट जल रही है। बेटे को फांसी पर लटका देखकर महिला ने शोर मचाया, मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने पगलू को फांसी से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी है सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा कमलेश कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।























