डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत पर बवाल: परिजन बदला लेने को अमादा

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 अक्टूबर 26। प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता शशि प्रभा राजपूत की मौत हो जाने पर परिजनों ने बवाल मचाया। डाक्टर दंपति अस्पताल में ताला लगाकर भाग गये। श्रीमती शशी प्रभा थाना नवाबगंज के ग्राम दनियापुर निवासी मौजी राम राजपूत की 30 वर्षीय पुत्री थी। उसका वर्ष 2022 में जनपद मैनपुरी थाना भोगांव के ग्राम रामनगर निवासी महेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र नीलेश से विवाह हुआ था। परिजनों ने प्रसूता शशी प्रभा को परसों रात करीब 11 थाना मऊदरवाजा के बाईपास स्थित एल्बिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।

ग्राम लुखरियाई निवासी डॉक्टर धर्मेंद्र राजपूत एवं उनकी पत्नी डॉक्टर संध्या राजपूत ने महिला का उपचार किया। ऑपरेशन करने के लिए 50,000 रुपये लिए आज खून चढ़ाने के लिए 5 हजार ऑनलाइन लिए। ऑपरेशन से पुत्र पैदा होने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई डॉक्टर ने महिला के इंजेक्शन लगाया और बाद में खून चढ़ाया खून चढ़ाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी रही। शाम कारीब 5 बजे महिला ने दम तोड़ दिया तब डॉक्टर ने महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की राय दी। इसी दौरान अस्पताल वालों ने महिला को ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाई और महिला के शव को जबरन निकालकर अस्पताल के बाहर रख दिया।

थाना मऊदरवाजा के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव एवं मेडिकल चौकी इंचार्ज रामकेश ने अस्पताल कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का शासन देकर महिला का पोस्टमार्टम कराने के लिए लोहिया अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। परिजनों ने डॉक्टर से बदला लेने की बात कहकर शव का पंचनामा भरवाने से साफ मना कर दिया। शशि प्रभा की मौत पर उसकी मां ईश्वरी देवी आदि परिवार की महिलाएं बुरी तरह बिलखती रही।

error: Content is protected !!