कोटेदार का अनुबंध पत्र निरस्त: राशन कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 अक्टूबर 26। जिला पूर्ति अधिकारी ने ब्लॉक नवाबगंज की ग्राम पंचायत पिलखना की उचित दर विक्रेता श्रीमती रूपा देवी के निलंबित राशन दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया है। राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में श्रीमती रूपा देवी एवं उनके पुत्र विजय सिंह के विरुद्ध थाना मेरापुर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मालूम हो कि उचित दर विक्रेता श्रीमती रूपा देवी (निलंबित) द्वारा सम्बद्ब उचित दर विक्रेता सत्यपाल को अवशेष खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने तथा निलंबन आदेश में लगाए गए आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित उपलब्ध नहीं कराया गया। कोटेदार द्वारा सार्वजनिक वितरण के कुल अनुदानित खाद्यान्न 50.48 कुंतल चावल, 14 कुंतल बाजरा एवं 33 किलो शक्कर की कालाबाजारी करने का आरोप है।

error: Content is protected !!