दुर्घटना के नाम पर हमले में गंभीर घायल किए गए युवक की मौत

फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज़) 21 अक्टूबर 26। दुर्घटना करने के नाम पर किए गए हमले में घायल युवक शैलेश सिंह सोमवंशी की मौत हो जाने पर परिवार में मातम छा गया। शैलेश सिंह थाना जहानगंज के ग्राम मदारपुर ददिया मऊ निवासी बाबू सिंह सोमवंशी का 43 वर्षीय पुत्र था। शैलेश बीते दिनों बाइक से घर जा रहा था जब वह जहानगंज मार्ग के ग्राम चौकी रघुनंदनपुर के पास से गुजर रहा था उसी समय किसी व्यक्ति ने अपनी साइकिल बाइक के आगे कर दी, जिससे दुर्घटना में बाइक सवार को चोट लग गई। दुर्घटना करने के नाम पर अनेकों लोगों ने शैलेश सिंह के ऊपर लाठी एवं सरिया से हमला कर ईंट पत्थर भी मारे।

गंभीर रूप से घायल शैलेश को सिटी अस्पताल से रेफर कर कर हरियाणा के अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के दौरान मौत हो जाने पर शैलेश के शव को आज घर लाया गया। थाना पुलिस ने शैलेश के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

error: Content is protected !!