फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) 22 अक्टूबर 26। अदालत ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वृद्ध दुकानदार राकेश चंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर एक लाख का जुर्माना लगाया है। कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला चपाती निवासी राकेश चंद्र पुत्र बृजभान के विरुद्ध वर्ष 2023 में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था राकेश चंद्र थाना मेरापुर के ग्राम अचरिया बाकरपुर का मूल निवासी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली कायमगंज पुलिस ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले 55 वर्षीय दुकानदार राकेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया था।
नगर कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी निवासी राकेश गंगवार की मोहल्ले में राखी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। शाम 7 बजे पड़ोस में मौसा के घर आई 8 वर्षीय बालिका दुकान से सामान लेने गई थी। तभी राकेश ने बालिका को 10 देकर नमकीन की पुड़िया लाने को कहा। जब बालिका ने राकेश को नमकीन की पुड़िया दी तो राकेश ने बालिका को 130 दिए और कहा कि तुम्हारे पापा ऊपर कमरे में हैं। जब बालिका ऊपर कमरे में पहुंची तो राकेश ने उसके दोनों हाथ बांध दिए और अपना लिंग उसके मुंह में डाला। गुदामैथुन करने के बाद अधेड़ ने बालिका के साथ बलात्कार किया। बालिका के घर न पहुंचने पर मौसी बालिका को तलाश रही थी।
तभी मौसी ने बालिका को राकेश के घर से तेजी से निकलते देखा। घर जाने पर बालिका ने मौसी को साथ हुई पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। जब परिजन राकेश को पकड़ने उसकी दुकान पर गए तब तक वह भाग चुका था। पुलिस ने तलाश कर राकेश को पकड़ लिया राकेश व बालिका का मेडिकल कराया गया। हैवानियत से गुस्साए लोगों ने राकेश को फांसी दिए जाने की मांग की थी।























